जिनसे पाकर जीवन मैंने, अब तक देखे कई वसंत।
समर्पित उनको यह काव्य-फल, करता हूँ प्रणाम अनंत।।
फिर जीवन के एक वसंत में, हे साथी! जब तुम आये।
कर पूर्ण मुझे, जीवन जीने के अर्थ नए तुमने सिखलाये।।
नीर, ये काव्य-धन संग तुम ही लाये मैं ऐसा जानता हूँ।
मुस्कान तुम्हारी सुख-वृष्टि, तुम्हे अपना भाग्य मानता हूँ।।
No comments:
Post a Comment